स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, फतेहाबाद। दुर्गा नवमी पर देवी मूर्ति का विसर्जन देखने गए तीन बालक यमुना नदी में डूब गए। एक की मृत्यु हो गई जबकि ग्रामीणों ने दो को बचा लिया। हादसे के बाद गुस्साए स्वजन ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर शव रखकर आधा घंटे जाम लगाया। उन्होंने यमुना नदी के घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा, यदि पुलिसकर्मी सतर्क होते तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा और एसीपी अमरदीप लाल के समझाने पर जाम खुलवाया जा सका।
शंकरपुर घाट पर शनिवार को देवी मूर्तियों का विसर्जन हो रहा था। धारापुरा गांव के योगेश का 12 वर्षीय बेटा दीपक, 10 वर्षीय आनंद और पड़ोस के प्रमोद का 12 वर्षीय बेटा शिवम उर्फ गोलू दोपहर दो बजे यमुना नदी के शंकरपुर घाट पर देवी मूर्तियों का विसर्जन देखने गए थे। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि अचानक पैर फिसलने से दीपक यमुना नदी में डूब गया। पास खड़े योगेश और शिवम भी उसे बचाने के लिए कूद गए।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.